हल्द्वानी-उत्तराखंड वासियों के लिए एक अच्छी खबर है।उत्तराखंड के महान संत बाबा नीम करौली महाराज पर जल्द ही एक पहली फीचर फिल्म बनने जा रही है।फिल्म डायरेक्टर शरद सिंह ठाकुर (मुम्बई) अपने प्रोडक्शन हाउस अनीशा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले सहयोगी कनक चंद (अध्यक्ष आनंद आश्रम – वृद्धाश्रम) के सहयोग से उत्तराखंड में महान संत परम पूजनीय बाबा नीम करौली महाराज जी के जीवन वृत्त पर एक फीचर फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है।फिल्म बनाने की घोषणा शरद सिंह ठाकुर और कनक चंद ने बाबा नीम करौली महाराज जी के फोटो फ्रेम के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर आनंद आश्रम वृद्धआश्रम के उमंग 2021 कार्यक्रम में की।कनक ने बताया की फिल्म के निर्माण के लिए अनुमति लेने और सूचना देने के सम्बंध में उन्होंने अनिशा फिल्म इंटरनेशनल से शरद सिंह ठाकुर द्वारा लिखित पत्र कल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिया,जिस पर उत्तराखंड सरकार से सहयोग हेतु निवेदन किया गया है।कनक चंद ने कहा कि यह उनके लिए अति हर्ष और गर्व का विषय है कि वह इतने बड़े और महान कार्य का एक हिस्सा बनने जा रही है।इस पत्र को कनक ने अपने सहयोगी भावना बिष्ट व बेला तोलिया अध्यक्ष जिला पंचायत नैनीताल,पार्षद प्रमोद तोलिया के साथ सर्किट हाउस काठगोदाम,हल्द्वानी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिया।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की अनुमति एवं सहयोग भी इस फिल्म के साथ है।कनक चन्द ने आगे बताया कि मेरे और शरद सिंह ठाकुर के मध्य वृद्धआश्रम पर डॉक्यूमेंट्री बनने हेतु हुई चल रही चर्चा के बीच मे ही बाबा नीम करौली महाराज जी की प्रेरणा से फिल्म बनाने का निश्चय हुआ।हम दोनों एवं बाबा जी के सभी श्रद्धालु,भक्तजन यह चाहते है कि इस फिल्म के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व मे बाबा जी की भक्ति,शक्ति, कृपा,आध्यात्मिक चमत्कार,उनके रहस्यमयी व्यवहार,विचार,उनकी दया, उनके आदेश,उनकी लीलाऐ,बाबा के भक्तों के उनके साथ हुए अनुभवों को पूरे विश्व में पहुचाया जाए।गुरुकृपा से कनक चंद ने फिल्म यूनिट को आनन्द आश्रम वृद्धआश्रम में भी आमंत्रित किया जो कि बाबा नीम करौली महाराज की प्रेरणा से ही गरीब वृद्धों हेतु हल्द्वानी में संचालित हो रहा है।
फिल्म बनाने के लिए टीम डायरेक्टर शरद सिंह ठाकुर,सहयोगी कनक चन्द और राइटर कविता रायजादा ने बाबा नीम करौली महाराज के बेटे पूज्यनीय धर्मनारायण से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और सहमति भी प्राप्त कर ली है।टीम ने आगे बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और कास्टिंग चल रही है।जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग वृन्दावन,कैंचीधाम, हल्द्वानी,लखनऊ,हरिद्वार,आगरा, इलाहबाद,ऋषिकेश में प्रारम्भ होगी।फिल्म बनाने एवं उसकी सफलता के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ सचिव के के मदान,सचिव कपिल चौहान,नेता प्रतिपक्ष डॉ० इंदिरा हृदयेश,बाबा नीम करौली महाराज के परम भक्त डॉ० एन० सी० मुनगली,आनंद आश्रम के संस्थापक टी० एस० रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,मेयर हल्द्वानी जोगेंद्र सिंह रौतेला,पार्षद प्रमोद तोलिया,संरक्षक व्यापार मंडल बाबू लाल गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा,उपनिदेशक सूचना विभाग योगेश मिश्रा,वृद्धआश्रम सचिव मनीष चंद,आश्रम अधिवक्ता सौरभ पांडे,अधिवक्ता गौरव पांडेय,अधिवक्ता रमेश पांडेय,चिकित्सा सलाहकार डॉ० आर० जी० नौटियाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष एबीबीएनएसएस एवम बीएचआरएम प्रदीप पाटिल एवं समस्त आश्रम टीम, सुमित हृदयेश पूर्व मंडी अध्यक्ष,राज्य उपाध्यक्ष ह्यूमन राइट्स नीरज चिलकोटी,अनीश अग्रवाल,बीजेएमटीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल,कविता गंगोला,आलोक शाह,नितिन शर्मा,मास्टर आदित्य चंद आदि सभी ने अपनी शुभकामनाए प्रेषित की हैं।