अल्मोड़ा-होली के कार्यक्रमों की अल्मोड़ा में शुरुआत हो चुकी हैं।आज होलिकोत्सव में प्रतिभाग करने वाले समस्त सांस्कृतिक दलों के लिए नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने पुरानी कचहरी मल्ला महल में जलपान का कार्यक्रम रखा।इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों की महिलाओं के द्वारा होली गायन भी किया गया।इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि होली हमारा परम्परागत त्यौहार है।ये त्यौहार आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है।आज होलिकोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सांस्कृतिक दलों के लिए नगर व्यापार मंडल द्वारा जलपान की व्यवस्था की गयी। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक धरोहरों से सम्बन्धित परम्परागत त्यौहारों को आगे बढ़ाने में नगर व्यापार मंडल सदैव तत्पर रहेगा।इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,नरेन्द्र लाल साह,उपसचिव अश्विनी नेगी,आशीष भारती,मनोज वर्मा,दीप लाल साह,प्रकाश रावत,विनय साह, आशिस डोबरा,गणेश शाह,आशुतोष बिष्ट,कार्तिक साह,केतन,हिमांशु गुरुरानी,ललित वर्मा,रविराज आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *