पिथौरागढ़ -युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशीपुर लोकसभा प्रभारी करन सिंह ने बयान जारी कर कहा कि मोदी सरकार कही ना कही जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।ठीक लोकसभा चुनाव से पहले रसोई गैस में एक सौ रूपये कम करने एवं उसके एक हफ्ते बाद पेट्रोल डीजल के दामों में दो दो रुपए कम करना कही ना कही यह चुनावी स्टंट है।इस बार जनता समझ चुकी है और आने वाले लोकसभा चुनाव मे भाजपा को करारा जवाब देगी और कांग्रेस की सरकार बनाएगी।
