अल्मोड़ा-विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा आज विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत सल्ला में बैठक कर जन समस्याएं सुनी गयी।इस अवसर पर उनके द्वारा गंगनाथ मंदिर के नव निर्माण भूमि पूजन के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं के सापेक्ष विकास कार्यों हेतु विधायक निधि से चार लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की तथा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां ग्रामीण जनता को दी गयी।इस अवसर पर पनी राम, देवेंद्र प्रसाद,श्रीमती सुनीता देवी,कुंदन राम, सुनीता देवी,राजेंद्र प्रसाद,मीना देवी, हेमंत कुमार,गिरीश कुमार, रमेश राम, नरेंद्र राम,चंदन राम,नीरज कुमार, ललित प्रसाद,ललिता देवी,सुमन देवी, मनोज कुमार, जगदीश आर्य,नीमा देवी,अजय आर्य,नंदन कुमार,चंदन आर्य,प्रकाश आर्य,मोहन राम आर्य सहित लगभग तीन दर्जन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की नीति नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। जिनका भारतीय जनता पार्टी में माननीय विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इससे पूर्व जल जीवन मिशन को लेकर कसार देवी में जल निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया।समस्त कसार देवी क्षेत्र को सुचारू रूप से ग्रामीणों के सुझाव को विशेष रुप से ध्यान में रखते हुए पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल,भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट,वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्र लाल टम्टा,ग्राम प्रधान सल्ला बलवंत प्रसाद,कुंदन मेहरा, त्रिलोक सिंह देवडी,भगवत प्रसाद, दिनेश कुमार,सुशील मेहता,लक्ष्मण सिंह देवरी,मनोज बजेठा,महेंद्र सिंह बजेठा, रमेश देवडी, पूरन सिंह देवली,लक्ष्मण सिंह देवली सहित महिलाएं बुजुर्ग जन एवं नौजवान उपस्थित रहे।