जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के जागेश्वर नैनी क्षेत्र के अनर्तगत नैलपड़ सिलगी तथा पपगाड़ टग्णुआ ग्रामों के भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याओं का निदान करते हुए जागेश्वर विधानसभा के विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि यहां के क्षेत्रवासियों का विगत वर्षों से उन्हें आर्शीवाद मिलते आया है।उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास रहा है कि वह क्षेत्र के विकास के लिए अधिक से अधिक कार्य कर सकें।उन्होंने कहा कि जो कार्य अभी नहीं हो पाये हैं भविष्य में उन्हें पूरा करने का उनका पूरा प्रयास रहेगा।उन्होंने कहा कि कांंग्रेस हमेशा गरीबों की हितैषी रही है।कांंग्रेस सरकार ने ही क्षेत्र में विकास कार्य करने का काम किया है।बैठक में कई लोग भाजपा छोड़ कांंग्रेस में शामिल हुए जिनका जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने स्वागत किया।इस अवसर पर बूथ कमेटियों का गठन भी किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत विधायक कुंजवाल ने किया।इस अवसर पर डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशान्त भैसोड़ा, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गैड़ा,भगवान सिंह खनी,हरिमोहन भट्ट, प्रधान नारद भट्ट, सुन्दर सिंह,दीवान सिंह,सूबेदार गंगासिंह, प्रधान कमल सिंह राणा,प्रधान लीला देवी,रामसिंह कार्की,कमलापति, महिमन भट्ट, रमेशचंद्र भट्ट, विनोद भट्ट, नवीन भट्ट सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।कांंग्रेस की सदस्यता लेने वालों में लीला देवी,महिमन कुमार,भुवनचंद्र, नवीन चन्द्र, राजेन्द्र सिंह,भुवन चन्द्र,पूरनचन्द्र,रमेमशचन्द्र,सूरज सिंह,दयालसिंह,राजेन्द्र सिंह,गोपाल सिंह,आनन्द सिंह,हेमादेवी,भागीरथी देवी,राधा देवी,चम्पादेवी,पार्वती देवी,राधा देवी,गंगा देवी,विमला देवी,हंसी देवी,मोहनी देवी आदि शामिल रहे।
