बागेश्वर-प्रैस को जारी एक बयान में अभाविप के जिला संयोजक एवं छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रहित में किये गये प्रयासों की जीत हुई है।उन्होंने कहा कि पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वाराएम०ए०,एम०एस०सी०,एम०काम० प्रथम सेमेस्टर एवं बी०ए० प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों के सापेक्ष ऑफलाइन प्रवेश हेतु महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था।जिस पर संज्ञान लेते हुए एम०ए०,एमएससी,एमकाम प्रथम सेमेस्टर एवं बी०ए० प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों के सापेक्ष ऑफलाइन प्रवेश को दिनांक 25 फरवरी तक अनुमति दी गई है।उन्होंने प्रवेश के इच्छुक छात्र छात्राओं से उक्त तिथि तक प्रवेश प्राप्त करने की अपील की है।छात्रसंघ अध्यक्ष ने इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशाशन का धन्यवाद व्यक्त किया है।