अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल में ढौरा ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी के केंद्र का उद्घाटन क्षेत्र के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के कर कमलो द्वारा किया गया।इसके बाद एक सभा का भी आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सुन्दर सिंह सतपाल ने की तथा संचालन ग्राम प्रधान कमल अधिकारी ने किया।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं की है।उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आने वाले 5 वर्षों के लिए गरीब अन्न योजना के माध्यम से निशुल्क अनाज वितरण किया जा रहा है।किसान सम्मान निधि, निशुल्क कुटीर ज्योति योजना,उज्जवला गैस योजना,श्रद्धा पेंशन योजना,एक ही परिवार के दो लोगों को पेंशन की व्यवस्था जैसी अनेक योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सब के आराध्य भगवान श्री राम का भव्य व दिव्य मंदिर बनकर आज तैयार है।हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कठोर नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं के हित में काम किया गया है।समान नागरिक संहिता कानून आज पूरे देश में एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।साथ ही दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दुग्ध व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए पशु चारा व भूसा में कास्तकारो के लिए 70 प्रतिशत तक की सब्सिडी देकर किसानों के हित में काम किया गया है।भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ऐसे दर्जनों योजनाएं हैं जो महिलाओं और वरिष्ठ जनों के लिए चलाई जा रही है।इसका लाभ हर पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए हमारे पार्टी के समस्त कार्यकर्ता लगे हुए हैं।सभा में राजेंद्र बिष्ट,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट,ललित खोलिया,दीपेंद्र राणा,भानु अधिकारी,शुभम चौहान, कनक पंत,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख लमगड़ा अशोक जोशी,भगवत सिंह,प्रकाश आर्य,नंदन सिंह,दीपक अधिकारी,चंदन बोरा,राजेंद्र सिंह,जीवन मलवाल,अनूप बिष्ट,हरीश सिंह, शंकर मनराल,जगदीश सिंह सतवाल, नारायण सिंह अधिकारी, भोपाल सिंह,जीवन सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *