अल्मोड़ा-दिनाँक 20 एवं 21 मार्च को अल्मोड़ा में क्वीन चेस अकादमी पहली बार विद्यालय स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है।जिसमें विद्यालय के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते है एवं अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिभाग करा सकते है। जिसमें खिलाड़ियों को विभिन्न वर्गो में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।प्रतियोगिता का आयोजन 245 दीपमाला कार्की भवन जाखन देवी में किया जायेगा।क्वीन चेस अकादमी के निदेशक संतोष कुमार का कहना है कि शतरंज एक खेल के साथ-साथ कला व विज्ञान दोनों है।प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए 9368200264 9756846968 नम्बर पर संपर्क कर सकते है।
