अल्मोड़ा-दिनांक 9 मार्च को नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा एक अप्रैल से बिजली के दरों में होने वाली वृद्धि के विरोध में सभी नगर के व्यापारियों के साथ धरने पर बैठेगा।यह धरना दोपहर 2 बजे बाटा चौक पर दिया जायेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने सभी व्यापारियों से शनिवार को धरने पर आकर व्यापारी हितों की आवाज को बुलंद करने की अपील की है।
