जागेश्वर-आज प्रैस को जारी एक बयान में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक जागेश्वर गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि पिछली कांंग्रेस सरकार ने लमगड़ा विकास खण्ड में महाविद्यालय तथा तहसील की स्वीकृति देकर इन दोनों संस्थाओं को किराये के भवनों में प्रारम्भ करवा दिया था।उस समय जमीन उपलब्ध ना होने के कारण भवनों का निर्माण नहीं हो पाया।लगभग एक वर्ष पूर्व ग्रामवासियों के सहयोग से महाविद्यालय एवं तहसील भवन हेतु जमीन उपलब्ध हो चुकी है।साथ ही विभागों के नाम दाखा भी हो चुका है।उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व उनके द्वारा ब्लाक कांंग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भवनों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने हेतु ज्ञापन दिया गया था।श्री कुंजवाल ने कहा कि उसी ज्ञापन में उनके द्वारा कहा गया था कि यदि एक माह के भीतर बजट स्वीकृत नहीं किया गया तो वे एक माह बाद फरवरी के आखिरी सप्ताह में उपवास पर बैठेंगें।सरकार की ओर से समस्या के समाधान के सम्बन्ध में अभी तक कोई सूचना प्राप्त ना होने के कारण वे कल 22 फरवरी को 24 घंटे के लिए उपवास पर बैठेंगें।उन्होंने बताया कि वे लमगड़ा के रामलीला मैदान में कल 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे से अनशन पर बैठेंगें।