अल्मोड़ा-राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर अल्मोड़ा कांंग्रेस ने काले कृषि कानूनों और बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के आज चौहानबाटा में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के उपरान्त कांंग्रेसजनों ने शहीद पार्क तक सरकार के खिलाफ विशाल पदयात्रा निकाली।इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि आज पूरे देश का किसान प्रधानमंत्री के तानाशाही रवैये से त्रस्त है।किसान लगातार आन्दोलनरत हैं।उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय को कांंग्रेस पार्टी कदापि सहन नहीं करेगी।घरेलू गैस,पेट्रोल एवं डीजल के दामों में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी कर जनता की कमर तोड़ने का कार्य केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही है।जनता आज महंगाई से त्रस्त है और केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार मात्र विज्ञापनों के माध्यम से अपनी पीठ थपथपाने में मस्त है।वर्तमान सरकार में पेट्रोल डीजल का मूल्य आज तक के शीर्षतम स्तर पर है।देश एवं प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।प्रदेश सहित पूरे देश में पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस सिलेन्डर के दाम लगातार बढ़ रहें हैं तथा अब तक के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुके हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की इस सरकार में किसान,युवा तथा आम आदमी आज बेहद परेशान है।काले कृषि कानूनों के नाम पर केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों का लगातार उत्पीड़न कर रही है जिसे कांंग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में आम जनता महंगाई,बेरोजगारी तथा काले कानूनों से बेहद त्रस्त है।भाजपा की यह सरकार आम जनभावनाओं को लगातार कुचलने का काम कर रही है।कांंग्रेसजनों ने चौहानबाटा में विशाल धरना प्रदर्शन करने के पश्चात् चौहानबाटा से शिखर होटल शहीद पार्क तक पदयात्रा निकाली।कार्यक्रम में वक्ताओं के रूप में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवाड़ी, महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा,गीता पान्डेय,दीपा त्रिपाठी,राधा बिष्ट, सरस्वती आर्या,गीता आर्या,राधा तिवारी,अम्बीराम आर्या,महेश चन्द्र आर्या,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, तारा चन्द्र जोशी,हर्ष कनवाल,पारितोष जोशी,ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा,ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र फर्तयाल,संजय दुर्गापाल,जिला सचिव प्रमोद पवार,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय,जिला महामंत्री अमित बिष्ट, सतीश चन्द्र पान्डेय,फाकिर खान,राबिन भण्डारी आदि शामिल रहे।कार्यक्रम में किरन जोशी,हेमा जोशी,मुन्नी पान्डेय,सरस्वती आर्या,नीमा देवी,विमला आर्या,गीता आर्या,हेमा तिवारी,माया गैड़ा,ज्योति त्यागी,दीपा भन्डारी,तारा तिवारी, लीला शर्मा,महिमा आर्या,राधा राणा,प्रीति श्रीवास्तव,मंजू देवी,संगीता,अंजू पान्डेय,गीता नेगी,सरस्वती,विद्या आर्या,कृष्णा लटवाल,जगदीश लटवाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,रमेश नेगी,पदमा गैड़ा,गंगा बिष्ट,सलीम,तारू तिवारी,उम्मेद सिंह कनवाल,हीरा सिंह बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, कुन्दन सिंह,कैलाश त्रिपाठी,शिव मेहरा,नरेन्द्र सिंह कनवाल सहित सैकड़ों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।