जागेश्वर-बुद्धवार को युवा कांंग्रेस जैंती के द्वारा देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जैंती बाजार में धरना प्रदर्शन किया गया।जिसमें यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गोपाल मेहरा द्वारा गैस सिलेंडर, पेट्रोल,डीजल व बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार से महंगाई को रोकने की पुरजोर मांग की गयी।इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार पर महंगाई नियंत्रित ना करने का आरोप लगाते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी।प्रदर्शन में जैंती ब्लाक यूथ कांंग्रेस अध्यक्ष गोपाल मेहरा,न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह बिष्ट, नाथ सिंह धानक,सुन्दर जोशी,सोनू गहतोड़ी, मोनू बिष्ट, नन्दन सिंह,आशीष जोशी,त्रिलोक सिंह बिष्ट, त्रिभुवन नेगी,दलीप सिंह नेगी,सूरज धानक,महेन्द्र बोरा,राजेन्द्र प्रसाद,राजन सिंह,प्रकाश सिंह,केदार सिंह,रणजीत सिंह,जगदीश सिंह धौनी,जीत सिंह धानक,किशन सिंह सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
