अल्मोड़ा-आज दिनांक 28 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में टाइगर ग्रुप छात्र संगठन द्वारा उत्तराखंड सरकार द्वारा स्थापित विज्ञान शिक्षा तकनीकी संस्थान UCOST (UTTARAKHAND STATE COUNSIL FOR SCIENCE & TECHNOLOGY) के सहयोग से वनस्पति विज्ञान विभाग में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय सतत जीवन उत्तराखंड में भावी पीढ़ियों के लिए जैव विविधता की रक्षा रहा।सैकड़ों विद्यार्थी संगोष्ठी में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विश्वविद्यालय के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट,मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफ़ेसर अनिल यादव उपस्थित रहे।अध्यक्षता डॉ धनी आर्या और अध्यक्ष छात्र संघ राहुल सिंह धामी एवं संचालन टाइगर ग्रुप के संस्थापक आशीष जोशी द्वारा किया गया।बता दे कि 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन भारत के महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी वी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की गई थी। 1987 से भारत सरकार प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रुप में मनाती है।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि कुलपति डॉ सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा सरस्वती माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया और उसके बाद सतत जीवन उत्तराखंड में जैव विविधता की रक्षा विषय पर व्याख्यान दिया गया।मुख्य वक्ता डॉ अनिल यादव द्वारा विस्तृत रूप से विषय पर चर्चा की गई और तत्पश्चात विभाग अध्यक्ष डॉ धनी आर्य द्वारा विषय पर अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम की समाप्ति पर डॉक्टर मंजू लता जोशी द्वारा उपस्थित छात्र समुदाय एवं शिक्षकों को उत्तराखंड में जैव विविधता को बचाने के लिए शपथ दिलाई गई।आशीष जोशी के नेतृत्व में सारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जबरदस्त संख्या में छात्र समुदाय संगोष्ठी में पहुंचा तथा वक्ताओं के उद्बोधन सुने तथा संकल्प लिया गया कि हम जैव विविधता को बचाने के लिए सभी को प्रेरित करेंगे।कार्यक्रम में जयप्रकाश पांडे,मनोज बिष्ट,मोहित बिष्ट,कंचन बिष्ट, लोकेश लोहनी, रिया, संतोष धामी, कविता, निशा गड़िया, सीता कन्याल, संगीता गड़िया, संजना राठौर, पूजा जोशी, भावनी पांडे, तनुजा पोखरिया, किरण विश्वकर्मा, दीक्षा साह, आरती मनराल, भावना फर्सवान, योगिता कैड़ा, दीपिका मिश्रा, किरण बिष्ट आदि समस्त लोग मौजूद थे।
