अल्मोड़ा-कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कमेटी का विस्तार करते हुए खत्याड़ी निवासी महेश चन्द्र आर्या को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।श्री महेश को को सौंपे नियुक्ति पत्र में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने आशा व्यक्त की है कि वे अपने दायित्वों एवं पद का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी,उपाध्यक्ष राहुल गांधी,प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की भावनाओं तथा कांंग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं एवं पार्टी के संविधान के अनुरूप कार्य करेंगें तथा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए नगर में कांंग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगें।श्री महेश के नगर उपाध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,सभाषद हेम तिवारी, सभाषद सचिन आर्या,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,विनोद वैष्णव, प्रदेश प्रवक्ता यूथ वैभव पान्डेय,लीला जोशी,अम्बीराम आर्या,पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, भूपेन्द्र रौतेला, एडवोकेट कुन्दन लटवाल,अरविंद रौतेला,फाकिर खान,राधा बिष्ट,राजेन्द्र बोरा,दीवान सतवाल, चन्दन बोरा,शेखर पान्डेय, शरद साह,दीपा साह सहित दर्जनों कांंग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
