अल्मोड़ा-बुधवार को नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के अल्मोड़ा में पुनः पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम किया गया।स्वागत कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने नगर की ऐतिहासिक बाजार के सौंदर्यीकरण के काम को आगे बढ़ाने की बात कही और सभी व्यापारियों से इसमें सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने जिलाधिकारी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए विकास कार्यों को पूरी बाजार में बढ़ाने की बात कही और जिलाधिकारी के पुनः अल्मोड़ा आगमन पर उनका स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रत्येष पांडे,महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जौन,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,दुग्ध संघ डेरी फेडरेशन के उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,जिला महामंत्री मनीष जोशी,उपाध्यक्ष मुमताज कश्मीरी,भुवन वर्मा,मोहिसन सिद्दकी,शहजाद कश्मीरी,बलवंत राणा,दबीर सिद्दकी,जोगिंदर निरंकारी, सुमित साह,दानिश खान,संजय मेहरा, भगवान जोशी,सप्पा भाई,बिलाल खान,दीपक नायक,मोहसिन आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
