अल्मोड़ा-आज विधानसभा सोमेश्वर के ताकुला मण्डल में आयोजित लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला मंत्री दीपक कन्नू साह ने लाभार्थी संपर्क अभियान के प्रवासी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।दीपक साह कन्नू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।वरिष्ठ नागरिकों,युवाओं, महिलाओं तथा समाज से जुड़े हर व्यक्ति के लिए मोदी सरकार द्वारा लगातार विकास की योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी की एक तरफा सरकार बनाने का मन बना चुकी है और अबकी बार चार सौ पार का लक्ष्य जनता एक आशीर्वाद से मोदी सरकार अवश्य पूरा करेगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी,विधानसभा विस्तारक दिनेश धानिक,कार्यक्रम के मंडल संयोजक मदन सिंह बिष्ट,मंडल के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट,मंडल महामंत्री जगदीश डंगवाल,मंडल मंत्री प्रकाश राम,योगेश बिष्ट,कुन्नू पांडे,दिनेश लोहनी,राजू नेगी अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष दीवान राम,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विजय वर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा नयाल, महिला मोर्चा महामंत्री पुष्पा नयाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम नेगी एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *