अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशन में राजेन्द्र कुमार अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति द्वाराहाट द्वारा 15 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक समस्त जनपद अल्मोड़ा में चलाए जा रहें साइबर क्राइम,आनलाइन फ्राड व सोशल मीडिया स्कैम के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान के अनुक्रम में दिनांक 24/02/2024 को ग्राम मल्ली मिरई में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया व उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया घोटाले की घटनाएं,गरीबी उन्मूलन का प्रभावी कार्यान्वयन योजना 2015 गरीबी उन्मूलन के तहत केंद्रीय/राज्य कल्याण योजनाओं, ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों, सामाजिक अधिकारों,जिसमें स्वास्थ्य, आवास,रोजगार, पेंशन, शिक्षा तक पहुंच, न्याय तक पहुंच, बुनियादी सेवाएं, ई-ट्रू कॉपी मॉड्यूल, ई-सेवा केंद्र, मामलों की ई-फाइलिंग,पोश अधिनियम,सभी स्तरों पर पूर्ण और समान प्रतिनिधित्व और भागीदारी और सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण,नालसा( नशीली दवाओं के दुरूपयोग से पीडितों के लिए कानूनी सेवाएं और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन योजना)2015,दिव्यांगजन कौशल विकास और दिव्यांगजन रोजगार सेतु एप ,जरूरतमंद व्यक्तियों/वादियों/आम लोगों को ऑनलाइन कानूनी सेवाएं हेल्पलाइन नंबर-15100, नालसा के वेब पोर्टल LSMS, LAIS एवं वेब साइट आदि की जानकारी दी गई तथा 09.03.2024 को आगामी लोक राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में बताया गया।पैरा लीगल वालियंटर बीना देवी व अनीता आर्या उपस्थित थीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *