अल्मोड़ा-युवा जन संघर्ष मंच के बैनर तले प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष पद में कुणाल नयाल ने अपनी दावेदारी पेश की और कुणाल नयाल निर्विरोध व्यापार मंडल कोषाध्‍यक्ष नियुक्‍त हुए।जिसमें मंच के संयोजक मनोज सिंह बिष्‍ट( भय्यू ) ने सभी व्‍यापारी बंधुओं का,नागरिकों का व जिले के सभी पदाधिकारियो का हार्दिक आभार और अभिनंदन किया और सभी व्यापारी बंधुओं को विश्वास दिलाया कि कोषाध्‍यक्ष कुणाल नयाल हमेशा व्‍यापारी हितो की लड़ाई लड़ेगा और अपने सभी व्यापारी बंधुओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।व्यापार मंडल के निवर्तमान वरिष्ठ उपसचिव राहुल सिंह बिष्ट ने अपने युवा जन संघर्ष मंच के कुणाल नयाल को प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष बनने पर अपनी खुशी जाहिर की।मंच के संयोजक मनोज बिष्ट ने कहा कि हमारे मंच से पूर्व में रहे उपसचिव राहुल बिष्ट ने अपने सभी व्यापारियों के साथ हमेशा साथ रहकर उनका विश्वास जीता है जिसके फलस्वरुप आज पुन: व्यापारियों ने हम पर व राहुल बिष्ट पर विश्वास रखकर मंच से कुणाल नयाल को नगर व्यापार मंडल का निर्विरोध कोषाध्यक्ष बनाया व उनका साथ निभाया।
मंच के संयोजक मनोज बिष्ट व निवर्तमान वरिष्ठ उपसचिव राहुल बिष्ट ने सभी व्यापारी बंधुओं का धन्यवाद अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *