अल्मोड़ा- देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा के सदस्यता प्रभारी राजेन्द्र तिवारी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि विगत दिनों देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मण्डल के त्रिवार्षिक आम चुनाव में नगर कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया था। इसी क्रम में 25 फरवरी ( रविवार) को दिन में 12 बजे से माल रोड (के.एम.ओ.यू स्टेशन के सामने) होटल सुनीता सन सिटी में नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को देवभूमि उधोग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुँवर शपथ दिलायेगें। उन्होंने नगर के सभी सम्मानित व्यापारियों से उपरोक्त शपथ ग्रहण समारोह में पहुँचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *