हवालबाग-हवालबाग के क्रिकेट मैदान में रविवार को स्व० दलजीत सिंह मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सकनियाकोट के जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित मेहता ने की।प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच धूराफाट बी एवं पर्यावरण ए के बीच खेला गया।जिसमें टास जीतकर पर्यावरण ने पहले ब्ल्लेबाजी करते हुए 80 रनों का लक्ष्य रखा।लक्ष्य का पीछा करते हुए धूराफाट बी ने आठ ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए।धूराफाट की ओर से संदीप ने 40 रन बनाए।मैच निर्णायक की भूमिका में ललित लटवाल व कैलाश वाणी ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।स्कोरर की भूमिका में अर्जुन लटवाल व उद्घघोषक अनिल रहे।आयोजक मण्डल मेंसंजय बिष्ट, प्रकाश मेहता,श्याम मेहता,सुनील नेगी,कैलाश मेहता,कैलाश मेहरा,गणेश बिष्ट, दीपक नेगी,पीयूष नेगी,अजय मेहता,बालम मेहता,विवेक मुस्यूनी,प्रकाश बिष्ट सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।