अल्मोड़ा-जागेश्वर विधानसभा के जैती ब्लॉक में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को पुलवामा आतंकी हमले में हुए शहीद जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी तथा श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,यूथ कांंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गोपाल मेहरा,जिला पंचायत प्रतिनिधि नवीन कोहली,जिला सचिव प्रदीप बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह बिष्ट, प्रधान नाथ सिंह धानक,कुंवर सिंह नेगी,हरीश सिंह नेगी,कुंवर सिंह कार्की,जीतसिंह,डुंगरसिंह आदि शामिल रहे।