अल्मोड़ा-देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को समर्थकों संग धन्यवाद रैली निकाली।धन्यवाद रैली शिखर तिराहे से मुख्य बाजार में मिलन चौक,लाला बाजार,चौक बाजार,लोहे शेर,कारखाना बाजार, कचहरी बाजार,खजांची बाजार, जौहरी बाजार,गंगोला मोहल्ला,थाना बाजार,पल्टन बाजार से पूरे बाजार होते हुए चौघानपाटा,मालरोड शिखर तिराहे तक घूमी।धन्यवाद रैली के दौरान नवनिर्वाचित व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ ने अल्मोड़ा के समस्त व्यापारियों का देवभूमि नगर उधोग व्यापार मंडल के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। साथ ही किन्हीं कारणों से जिन व्यापारियों की सदस्यता रह गई है उन्हें भी जल्द सदस्य बना लिया जाएगा। संजय साह ‘रिक्खू’ ने कहा कि अल्मोड़ा के व्यापारियों के हितों को लेकर नगर व्यापार मंडल द्वारा कार्य किया जाएगा।उन्होंने सभी व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।इस मौके पर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जोशी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज,महासचिव दीप चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष रोहित साह, वरिष्ठ उपसचिव जयप्रकाश,कनिष्ठ उपसचिव अमन टकवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।












