अल्मोड़ा-दिल्ली कप जो कि दिल्ली व मुंबई के विभिन्न स्थानों में आयोजित किया गया में करन सैरोट द्वारा फाइनल मुकाबले में किये गये एक मात्र खिताबी गोल से मेघालय को 1-0 से हराकर दिल्ली कप में लगातार तीसरी बार कब्जा किया।उल्लेखनीय है कि करन सेरोट उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय भैंसियाछाना में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।करन की इस शानदार उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला,संकुल समन्वयक हरीश ढैला,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आलोक टम्टा,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कमलेश जोशी,देवेन्द्र कार्की, विशाल राणा,सुमित कनवाल, गणेश राज, प्रशासनिक अधिकारी ललित मोहन मिश्रा,गीता तिवारी, महिपाल सिंह वाणी,उमेद मनराल, एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,सचिव हरजीत,जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष जितेंद्र बोरा,सचिव मुकेश जोशी, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी,सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गुसाईं,महेश आर्,उपाध्यक्षललित मोहन भट्ट संयुक्त मंत्री,पुष्कर सिंह भैसोड़ा संयुक्त मंत्री, शशि वर्धन पांडेय, गणेश भंडारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र पाठक ने बधाई दी गई है।करन सेरोट ने बताया कि उन्होंने 2016 से 2024 तक सौ गोल भी पूर्ण कर लिये है।