अल्मोड़ा-आज भाजपा के गांव चलो अभियान की शुरुआत बूथ संख्या 116 ग्राम पंचायत स्याली से की गयी। प्रवासी प्रकाश बिष्ट ने ग्राम पंचायत रेखोली में प्रवासी महेंद्र रावत ग्राम पंचायत धुरसो में बूथ संख्या 93 में प्रवासी हितेश नेगी ने प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के बारे में ग्राम वासियों को विस्तार से बताया। तीनों बूथों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे व ग्राम वासियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की खूब तारीफ की।
