बागेश्वर-आज बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति बागेश्वर द्वारा बागनाथ मन्दिर परिसर में एक बैठक कर समिति की समस्याओं पर विचार किया गया।इस अवसर पर फड़ व्यवसाईयों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में समिति के अध्यक्ष किशन राम द्वारा विभिन्न मुद्दों पर समिति के सदस्यों को दिशा निर्देश दिए गये।बैठक में फड़ समिति के अध्यक्ष किशनराम द्वारा कहा गया कि सभी फड़ व्यवसायी सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें एवं सीमित स्थान पर अपने व्यवसाय को करें ताकि किसी को कोई असुविधा ना हो।बैठक में किशनराम,सचिव भीम कुमार, नन्दन परिहार, दीपक कुमार,दीवान सिंह,भरत सिंह,दीपक साह,हरीश सिंह,प्रताप रावत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
