दन्या-पानी के असमान वितरण और पानी किल्लत झेल रहे व्यापारियों ने शनिवार जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।नाराज व्यापारियों ने पानी वितरण व पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शनों को हटाने की मांग को लेकर जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर का पुतला फूंका।जल्द अवैध कनेक्शन नही हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।इस मौके पर व्यापारियों ने की दन्या चिमार्क पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन लिए जा रहे है।लेकिन अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।कई बार विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है।व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिनों भीतर जूनियर इंजीनियर का स्थानांतरण नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा व दन्या बाजार में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,ज्ञान प्रकाश पंत,बसंत पांडेय, डीके जोशी,हरीश जोशी,संजू दरमवाल,हरीश मलारा,गोकुल जोशी, जीवन पंत,बीके सरकार समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
