अल्मोड़ा-यूजर चार्ज के विरोध के शनिवार को लगातार 11वे दिन व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने हस्ताक्षर अभियान के तहत नंदादेवी,एल आर साह रोड,त्रिपुरासुंदरी में भ्रमण किया जिसमें 100 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दिया।अभी तक यूजर चार्ज के विरोध में कुल 2370 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर लिए है तथा अभी 530 लोगो का हस्ताक्षर अभियान में जुड़ना शेष है। अभियान में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,उपाध्यक्ष प्रत्येश पान्डेय,महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,सचिव मयंक बिष्ट,उपसचिव राहुल बिष्ट,विकास कुमार,सलमान, सन्नी साह आदि लोग उपस्थित रहे।