अल्मोड़ा-शनिवार देर सायं आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा ने चमोली आपदा में अपनी जान गवां देने वाले लोगों की आत्मा की शान्ति के लिए शहीद पार्क में मोमबत्तियां जलाई तथा दो मिनट का मौन रखकर शोकसभा कर चमोली आपदा में मृत लोगों को श्रद्वांजलि अर्पित की।जिसमें आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री मनोज गुप्ता,आशीष जोशी,संजय पाण्डे,दानिश कुरैसी,दीप चन्द्र लोहनी,मीडिया प्रभारी भुवन चन्द्र जोशी आदि उपस्थित रहे।
