अल्मोड़ा-आज मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कल्याण समूह उत्तराखण्ड की साफ्ताहिक वर्चुअल बैठक टेचन कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा विभाग (ग्रुप निर्माता एडमिन ) की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक का संचालन धीरेंद्र कुमार पाठक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा विभाग द्वारा किया गया ।बैठक में बैठक के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा के उपरांत सर्व सहमति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गए।सुगम से सुगम श्रेणी के पारस्परिक स्थानांतरण आवेदकों के आवेदन पत्रों के निदेशालय पहुंचने पर तत्काल किए जाएं।चिकित्सा अवकाश पर स्थाई मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों का वेतन नहीं रोका जाय ।साथी चिकित्सा अवकाश स्वीकृत में अनावश्यक किसी भी स्तर पर विलम्ब नहीं किया जाय।सभी कार्मिकों को बिना फिटनेस के इंतजार के मेडिकल स्वीकृत किया जाय और उस चिकित्सा अवधि का वेतन आहरित किया जाय।एक भौतिक बैठक समूह की देहरादून में आहूत की जायेगी।मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को आहरण वितरण का अधिकार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर की गई सेवाओं को जोड़ते हुए स्थाई रूप से प्रदान किया जाय।जिस कार्यालय में पद अधिक रिक्त हैं उस कार्यालय में लिपिकीय कार्यों के संपादनार्थ तत्काल पद भरे जाएं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों से लिपिकीय कार्य कदापि नहीं करवाए जाएं।केवल समूह ख श्रेणी के अधिकारियों के स्तर के ही कार्य दिए जाएं।किसी भी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से पटल प्रभारी के रूप में कार्य नहीं लिए जाएं।मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मांग की गई कि किसी भी संगठन के पदाधिकारी का कार्यकाल दो वर्ष से कम होने पर उसे चुनाव के अयोग्य घोषित किया जाय। फेडरेशन से मांग की गई है कि फैडरेशन की खुली बैठक आयोजित की जाय और पदाधिकारियों के साथ ही सभी कार्मिकों सहित मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी बैठक में आमंत्रित किया जाय।शिथिलीकरण का लाभ तीस जून तक सभी कार्मिकों को प्रदान करने के लिए विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाय।बैठक में संजय कुमार नेगी शशि कुकरेती, लता रौतेला ,ऊषा रानी रमेश नैनवाल, हेमेन्द्र जोशी, जे डी आर्या,धीरेन्द्र कुमार पाठक,टेचन कुमार,सुनील भंडारी,सुशीला रावत,नरेश,खीमानंद गहत्याड़ी उपस्थित रहे।संचालन करते हुए धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि बिंदु सं 9 में राजपत्रित अधिकारी के सम्मान के अनुसार कार्य व उत्तरदायित्व आबंटन की बात संशोधन करने की बात कही गई और मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी फेडरेशन की खुली बैठकों में आमंत्रित करने की बात कही।शशि कुकरेती द्वारा कहा गया है कि किसी भी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।लता रौतेला द्वारा सूचना अधिकार के संबंध में प्रकाश डाला और अत्यधिक सूचना अधिकार के दृष्टिगत पद सृजित करने की मांग की गई।सुशीला रावत द्वारा सुगम से सुगम स्थानांतरण को आचार संहिता से पूर्व ही निस्तारण करने की बात कही।उषा रानी द्वारा संगठनात्मक एकजुटता पर बल दिया गया।संजय नेगी द्वारा फैडरेशन के साथ बेहतर तालमेल करने की बात कही गई। रमेश नैनवाल ने कार्य व उत्तरदायित्व की विभाग वार समीक्षा की बात कही। खीमानंद गहत्याड़ी द्वारा कहा गया कि मेडिकल जाने पर उसे तुरंत स्वीकृत कर दिया जाय और वेतन न रोका जाए। जे डी आर्या द्वारा शासन से मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मान के अनुसार ही कार्य लिए जाने व अधिक से अधिक संख्या में ग्रुप में शामिल होने व अपनी बात रखने का आह्वान किया गया।हेमेन्द्र जोशी द्वारा कहा गया कि विभाग द्वारा आहरण वितरण अधिकार सौंपे जाने पर नियमानुसार सभी प्रकरणों का समय से निस्तारण कर दिया जाएगा।उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने अधिकारों के लिए लगातार सजग रहना होगा।संचालन करते हुए धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद का सम्मान करना सभी का उत्तरदायित्व है और शिथिलीकरण के अन्तर्गत व रुटीन सभी पदोन्नति को निस्तारित कर देना चाहिए ताकि सभी के साथ न्याय हो सके।जिन कार्यालयों में पदों के सापेक्ष कम कार्मिक कार्यरत हैं वहां भी अस्थाई व्यवस्था किए जाने की बात कही।अध्यक्षता करते हुए टेचन कुमार द्वारा कहा गया कि सभी प्रस्तावों को फेडरेशन को भेजा जाएगा ताकि उन पर कार्रवाई हो सकें।
