अल्मोड़ा-उत्तराखंड पुलिस में महिला फायर कर्मियों का प्रथम बैच भर्ती होने के उपरांत प्रशिक्षण केंद्रों से पास आउट होकर व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु जनपदों के फायर स्टेशन में नियुक्त किए गए है।जिसमें फायर स्टेशन अल्मोड़ा में भी महिला फायर कर्मियों को तैनात किया गया। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अग्नि शमन अधिकारी अल्मोड़ा को नव नियुक्त महिला फायर कर्मियों को निर्धारित व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार दैनिक रूप से प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।आज दिनांक 5 फरवरी, 2024 को मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अल्मोड़ा के नेतृत्व में फायर यूनिट टीम द्वारा नव नियुक्त महिला फायर कर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दैनिक टास्क क्रियाकलापों के अंतर्गत रनिंग,पीटी व्यायाम आदि करवाया गया।जनपद में सूचनाओं के आदान-प्रदान/पत्राचार संबंधी जानकारी दी गई।व्यवहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत बताए गए सभी आदेशों- निर्देशों का कड़ाई से पालन करने व हमेशा अनुशासन में रहकर मेहनत, लगन से ड्यूटी करते हुए विभाग की छवि को बेहतर बनाने हेतु प्रेरित किया गया।आग की घटनाओं में राहत/ बचाव कार्यो के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने का अभ्यास कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *