अल्मोड़ा-शारदा पब्लिक स्कूल में यूथफुल योगी स्कूल वैलनेस सीरीज कार्यक्रम रखा गया। जिसमें योग के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यालय के होनहार छात्रों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नवी कक्षा के छात्र चिरायु वर्मा,आठवीं कक्षा के छात्र विनय कनवाल,10वीं कक्षा की छात्राएं रिया जोशी और खुशबू पासवान,सातवीं कक्षा के वैभव जोशी,कार्तिक कनवाल,गुंजन बिष्ट तथा पांचवी कक्षा के देवेश,अशोक वर्धन टम्टा को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा, जंग बहादुर थापा और राजेश बिष्ट द्वारा किया गया। चिरायु वर्मा(13 वर्ष) ने 3 जनवरी 2024 को भारत और एशिया स्तर पर एक घंटा 5 मिनट और 30 सेकंड में पूर्ण मत्स्येंद्रासन करते हुए रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। विनय कनवाल को सूर्य नमस्कार में सूर्यपुत्र अवार्ड 2023 मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *