हरिद्वार-हरिद्वार जिले के तहसील लक्सर के ग्राम बुकनपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी और प्रदेश सचिव प्रकाश रावत ने जिलाध्यक्ष हिना खातून के नेतृत्व में आयोजित कांग्रेस सेवा दल की एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया।जिसमें कांग्रेस सेवादल की महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस लोकसभा चुनावों में मजबूती के साथ आ रही है और विपक्ष को पांचों सीटों पर पराजित करेगी।इस समय आमजनता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल से बहुत परेशान हैं।आम जनता महंगाई के साथ साथ अपने आप को ठगी सा महसूस कर रही है। इस कार्यशाला में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रकाश रावत,जिला अध्यक्ष हिना खातून,जिला उपाध्यक्ष सेवादल सलीम अहमद,मुस्कान खान, जुल्फानी अंसारी,शहजाद अंसारी, मोहिनी सैनी आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।शोभा जोशी को सुनने के लिए गांव के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर बूथ स्तर पर सेवा दल टीम खड़ी करने का प्रस्ताव पारित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह सैनी ने किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिना खातून ने पूरा विश्वास दिलाया कि हमारी सेवा दल की टीम लोकसभा चुनाव में पूरी जिम्मेदारी और लगन से कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का काम करेगी।
