हल्द्वानी-मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा निर्देशन में एस ओ जी/ थाना पुलिस टीम नशे के तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है।एसपी सिटी हरबन्स सिंह व क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) एवं थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा दिनाँक- 29-01-2024 को पदमपुरी के पास एक व्यक्ति प्रकाश चंद्र के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।उक्त के विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर में एन डी पी एस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।उक्त व्यक्ति द्वारा बताया कि वह चरस गांव से अलग अलग व्यक्तियों से इकट्ठा कर हल्द्वानी बेचने हेतु ले जा रहा था जिसे ए एन टी एफ उत्तराखंड/ नैनीताल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पदमपुरी से 500 मीटर पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रकाश चंद्र आर्या पुत्र दीवान राम उम्र 35 वर्ष निवासी दुदली तहसील धारी जिला नैनीताल हैं।बरामदगी में 1 किलो 542 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रूपये है।गिरफ्तारी टीम में एएनटीएफ कुमायूँ यूनिट निरीक्षक पावन स्वरूप,उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी,अ0 उ0नि0 जगबीर शरण,मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह,मुख्य आरक्षी संजय कुमार,आरक्षी इसरार अहमद,आरक्षी वीरेंद्र चौहान शामिल रहे।थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार राणा चौकी प्रभारी धारी,आरक्षी जयवीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *