अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा द्वारा आज नगर के चुनाव के संबंध में जिला कार्यकारणी की बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला कार्यकारणी के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया की पूरे नगर क्षेत्र में 2150 व्यापारियों की सदस्यता पूरी की जा चुकी है।मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी और सह चुनाव अधिकारी आशीष वर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री मनीष जोशी ने विचार विमर्श करके यह निर्णय लिया कि सदस्यता अभियान में जिन व्यापारियों को नही जोड़ा जा चुका है उनको 30 , 31 जनवरी और 1 फरवरी को सदस्यता अभियान में जोड़ा जाए। जिसमें सभी पदाधिकारियो को उनके क्षेत्र की जिम्मेदारी दे दी गई है।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लगातार 24 साल से चुनाव की परंपरा को सुचारू रूप से कराता आया है और सभी पदाधिकारी अल्मोड़ा व्यापार मंडल को दिए है।अल्मोड़ा व्यापारियों व्यापार मंडल की पहचान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल है और रहेगा।जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि शीघ्र ही फरवरी माह में व्यापार मंडल भवन का भी उद्घाटन होना सुनिश्चित हुआ है।समस्त अल्मोड़ा के व्यापारियों के लिए यह हर्ष का विषय है।बैठक में सभी पदाधिकारियो ने अपनी अपनी विचार रखे।बैठक के पश्चात अल्मोड़ा नगर और जिला व्यापार मंडल परिवार द्वारा प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जनक बाबू लाल गुप्ता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का शोक रखा गया।शोक व्यक्त करने में प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह जिलामहामंत्री भैरव गोस्वामी , मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी, सह चुनाव अधिकारी आशीष वर्मा, गोविंद मटेला, जिला उपाध्यक्ष मोहन कनवाल, जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी, महिला जिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, जिला मंत्री विजय भट्ट, जिला मंत्री सुनील कर्नाटक जिला मंत्री अमन नज्जोंन, जिला मंत्री अतुल पांडे, जिला प्रसार मंत्री नरेंद्र कुमार विक्की, व्यापार मंडल के सरक्षक प्रताप कनवाल, राकेश तिवारी, ज्योति कपूर नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, अजय वर्मा, आशु अधिकारी, ललित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *