अल्मोड़ा-विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत बल्टा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित पपरशैली बल्टा मोटर मार्ग से प्रभावित अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मुआवजा दिलाए जाने हेतु एक आवश्यक बैठक की गई।जिसमें उपजिलाधिकारी तहसीलदार एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता सहित समस्त प्रभावित ग्रामीण उपस्थित रहे। पीएमजीएसवाई द्वारा अधिग्रहण की गई भूमि से अनुसूचित जाति के परिवारों को मुआवजा दिलाए जाने पर बातचीत हुई जिसके लिए 143 कराना आवश्यक नहीं होगा।इस बारे में उप जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की अधिग्रहित की गई भूमि में 143 करने की कोई आवश्यकता नहीं है।मुआवजे हेतु राज्य सरकार द्वारा पैसा भी अवमुक्त किया जा चुका है।इस संबंध में दूरभाष से रजिस्ट्रार से भी वार्ता की गई एवं समस्त अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है।विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि जल्दी से जल्दी प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार संजय कुमार,नायब तहसीलदार क्षेत्रीय पटवारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता के सी आर्या,भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल,ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित समस्त ग्रामीण जनता उपस्थित रही।
