अल्मोड़ा-अल्मोड़ा सालम समिति की यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धोनी पुस्तकालय सभागार में संपन्न बैठक में धोनी जयंती पर सालम क्षेत्र की मेधावी छात्र कृतिका पांडे के साथ ही समिति के 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके समिति के संरक्षक एडवोकेट गोविंद लाल वर्मा,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भागीरथ पांडे व कार्यकारी के वरिष्ठ सदस्य शिक्षाविद देव सिंह बिष्ट को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।समिति अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने रावत की अध्यक्षता में व सचिव अमरनाथ सिंह रजवार के संचालन में हुई बैठक में विगत वर्ष सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में शारदा पब्लिक स्कूल की छात्रा सालम निवासी हरीश पांडे की पुत्री कृतिका के साथ ही 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके तथा समिति में सरायनीय योगदान के लिए गोविंद लाल वर्मा,भागीरथ पांडे,देव सिंह बिष्ट को प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को जय हिंद का नारा देने वाले क्रांति दूत स्वर्गीय राम सिंह धोनी की 131वीं जयंती समारोह में 24 फरवरी को जिला पंचायत परिसर धारानौला में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।बैठक में जयन्ती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी को आमंत्रित करने व जयंती समारोह प्राप्त 10 बजे से किए जाने का निर्णय लिया गया है।बैठक में पुस्तकालय भवन के अवशेष कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर गोपाल सिंह मेहरा व लोकमान्य भट्ट को सौंप गई। बैठक में नगर के पटल बाजार में दोपहिया वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने हेतु नगर पालिका से प्रभावी कदम उठाए जाने व नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाए जाने जिला प्रशासन वन विभाग को नगर पालिका से अवश्य कदम उठाए जाने की मांग की।बैठक में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियरिंग गोपाल सिंह मेहरा, लोकमान्य भट्ट,सचिव अमरनाथ सिंह रजवार, कार्यकारी सदस्य देव सिंह बिष्ट,विनोद जोशी,डॉ जे सी दुर्गापाल मौजूद रहे।
