अल्मोड़ा-भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा द्वारा विधानसभा स्तर पर आज भाजपा कार्यालय अल्मोड़ा में नमो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रही युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद किया।अल्मोड़ा में हुए कार्यक्रम में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय टम्टा ने युवाओं युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही रोजगार पर एक योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ स्वरोजगार की ओर ध्यान देने की बात कही।पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भी युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री पारस कांडपाल ने किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा धर्मेंद्र बिष्ट,जिला मंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी महेश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक प्रकाश सिंह बिष्ट ,सहसंयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी,नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कन्हैया बिष्ट, भैंसिया छाना मंडल अध्यक्ष प्रकाश वाणी,मंडल महामंत्री कनक,उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत,अमित मेहता, बालम सिंह मेहता,मोहित बिष्ट,शुभम चौहान, खजान पांडे,पंकज,भारतेंदु,हिमांशु नाथ गोस्वामी,जयदीप पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *