जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के ब्लॉक लमगड़ा की ग्राम सभा छानाखरखोटा की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जागेश्वर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल व न्याय पंचायत अध्यक्ष कुंदन सिंह कुनाल,पूर्व प्रधान नन्दन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।सभा का संचालन प्रधान प्रतिनिधि हरीश राम द्वारा किया गया।बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीत बोरा,रवि कनवाल आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी ग्राम वासियों द्वारा लगातार बढ़ रही महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा गया कि वर्तमान में न तो लोगों के पास रोजगार है और ना ही कोई विकास की कार्य योजना है।भाजपा सरकार इसके अलावा गरीबों की योजनाओं को काटने का एवं बंद करने का काम कर रही है।इस अवसर पर भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान होकर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।श्री कुंजवाल ने सभी का माल्यार्पण कर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। सदस्यता लेने वालों में नवीन आर्य, हरीश आर्य,त्रिलोक सिंह,मनोज सिंह, धर्मेंद्र आर्या,हरीश आर्या,त्रिलोक आर्या आदि शामिल रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री कुंजवाल ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावों के बाद आपके मत से बहुमत प्राप्त होकर सरकारों को काम करने का मौका मिलता है।लेकिन जब सत्ता आ जाती है तो सरकारों को जनता से जुड़े और विकास संबंधित योजनाओं,गरीबों से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को बढा़ने का काम करना चाहिए।कुंजवाल ने कहा कि आज भाजपा व कांंग्रेस सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि उन्हें चिन्ता व अफसोस होता है कि भाजपा हर प्रमाण पत्र बनाने के लिए व्यक्ति के पास से पैसे निकालने का काम कर रही है।जहां कांग्रेस सरकार में प्रधानों के द्वारा भाग 2 की नकल निशुल्क मिलती थी आज उस पर भी पैसा वसूला जा रहा है।इससे स्पष्ट होता है कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है।इसका मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। इस मौके पर इतना प्रधान प्रतिनिधि डिगर सिंह,नवीन आर्य,हरीश आर्य, भवान सिंह, पूरन सिं,गणेश सिंह,शिव राम, कुंवर राम,त्रिलोक राम,दीवान सिंह,बहादुर राम,बचीराम,नारायणराम,जगदीश सिंह,गोपाल सिंह,अमर सिंह,नारायण सिंह,रूप सिंह,उम्मेद सिंह,रमेश राम, बचीराम,चंदन राम,कुंवर सिंह,जगन्नाथ सिंह,शेरराम,गोपुली देवी,खीमुली देवी,हीरा देवी,आशा देवी,नन्दी देवी, जयंती देवी आदि उपस्थित रहे।
