अल्मोड़ा-आज भी समाज के अन्दर ऐसे अनेक लोग हैं जो जरूरतमंदों की सेवा एवं मदद के लिए अग्रणी पंक्ति में खड़े रहते हैं।इनमें से ही एक नाम आता है अल्मोड़ा की पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं वर्तमान में कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी का। श्रीमती जोशी के द्वारा निरन्तर लम्बे समय से जरूरतमंदों की मदद की जाती आ रही है।इसी क्रम में उनके द्वारा आज बल्ढौटी कुष्ठ आश्रम में 34 लोगों को एक महीने का राशन दिया गया। प्रत्येक व्यक्ति को बीस किलो आटा,बीस किलो चावल,दाल,घी,तेल,मसाले सहित दैनिक उपभोग की लगभग प्रत्येक वस्तु प्रदान की गयी। विदित हो कि शोभा जोशी के द्वारा विगत छः वर्षों से हंस फाउन्डेशन के सहयोग से लगातार कुष्ठ आश्रम में प्रत्येक माह राशन दिया जा रहा है।उनके द्वारा कई निर्धन कन्याओं का विवाह भी अपने निजी खर्च पर करवाया गया है।इसके साथ ही कोरोनाकाल में भी उनके द्वारा अल्मोड़ा जिले में हजारों की संख्या में मास्क,सेनेटाइजर,आक्सीमीटर, थर्मामीटर आदि वितरित किये गये थे।कल सोमवार को श्रीमती शोभा जोशी के द्वारा नन्दा देवी मन्दिर में अपने पति स्वर्गीय विजय जोशी की स्मृति में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ठन्ड से बचाव के लिए एक सौ गर्म रजाईयां वितरित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *