अल्मोड़ा-नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी नालसा के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के तहत स्लोगन प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।विचार गोष्ठी में बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 कपिल नयाल ने नशे के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से बताया एवं विद्यार्थियों से इससे दूर रहने को कहा।उन्होंने बताया कि आज नशा बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है।नशे की लत से विद्यार्थियों को बाहर निकालना एक चुनौती बना हुआ है। चित्रकला प्रतियोगिता में पल्लवी जोशी ने प्रथम,प्रियंका बिष्ट ने द्वितीय व खुशी बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।निबंध प्रतियोगिता में आरती आर्या ने प्रथम,मानसी बिष्ट द्वितीय व रीतू नेगी तृतीय स्थान पर रहे।स्लोगन प्रतियोगिता में तनु बिष्ट ने प्रथम, कोमल कनवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह बगडवाल ने किया।विभिन्न प्रतियोगिताओं में कमलेश जोशी, सुनीता बोरा व डॉ निर्मल पंत ने निर्णायक का कार्य किया।


