अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अल्मोड़ा में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा एवम् प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के आह्वान पर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व आगामी कार्यक्रमों के सम्बन्ध में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष बहुगुणा ने 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन है जिस दिन राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन को पूरे भारत वर्ष में बड़े धूमधाम और उल्लास से मनाया जायेगा।इस दिन पूरे भारत वर्ष के सभी राज्यों,सभी जिलों,सभी नगरों एवं मण्डलों में मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी की जाएगी।साथ ही सभी बड़े मन्दिरो में कीर्तन,भजन के साथ इस दिन को यादगार बनाने का आह्वान किया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने आपसी सहमति व पदाधिकारियों से विचार कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाए गए विकास कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने हेतु निवेदन किया।साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी मन्दिरो में कीर्तन भजन एवं संध्या में दीपक प्रज्वलित कर मिष्ठान वितरण करने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु राम पूरे भारत वर्ष के आराध्य हैं।मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन पर पूरे देश को गर्व है।उन्होंने आगे लोकसभा चुनाव में भी पदाधिकारियों को अभी से सक्रिय होने को कहा।आज के कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,ललित दोसाद,जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा,बीना नयाल,कैलाश गुरुरानी,प्रकाश भट्,जिलामंत्री महेश बिष्ट,संजय डालाकोटी,कन्नु साह, बबीता आर्य,मिडिया सह प्रभारी जगत तिवारी,नमो ऐप कृष्ण बहादुर सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र जोशी, पंकज जोशी आदि उपस्थित रहे।
