अल्मोड़ा-देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे भारत वर्ष में 14 जनवरी से मन्दिरो में स्वच्छता पखवाड़ा दिवस मनाया जा रहा है।22 जनवरी को अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राम मंदिर का उद्घाटन व प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है।इसी कार्यक्रम के तहत आज दोपहर एक बजे से भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल ने चितई मंदिर मे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला व नगर के पदाधिकारी मौजूद रहे।भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर में चारों तरफ साफ सफाई की गयी।सभी ने मिल जुल कर सफाई अभियान को सफल बनाया। आज के स्वच्छता कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा,जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट,जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,प्रेम लटवाल,कन्हैया बिष्ट,सुरेश लोहनी, हिमाल शर्मा,लता काणपाल आदि लोगो ने योगदान दिया।
