अल्मोड़ा-श्री रामजन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजित अक्षत वितरण अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला मंत्री दीपक कन्नू साह के नेतृत्व में कुँवाली बाजार में जन-जन तक अक्षत वितरण किये गये।अक्षत वितरण का अर्थ है कि अपने तीर्थस्थलों को स्वच्छ बनाना है। 14 से 22 जनवरी तक अपने आस पास के मंदिरों में स्वच्छता अभियान में शामिल होना है।प्रभु श्री राम का नाम लेकर देश को विकसित बनाने के उद्देश्य में जुट जाना है।22 जनवरी को अपने घरों में दीपावली मनाना है।उसके बाद ही राम लला के दर्शन हेतु श्री अयोध्या धाम जाना है।इस मौके पर दिनेश वर्मा,राजू रावत ललित जोशी,ललित बोरा,अशोक बिष्ट, सुनील बिष्ट,भूपेंद्र सिंह बजेठा,किशोर बोरा,मोहन राम,मोहन गोस्वामी एवं समस्त राम भक्त मौजूद रहे।














