अल्मोड़ा-राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2023-2024 के तहत निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों,रेखीय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की न्याय पंचायत स्तरीय तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण विकासखण्ड भैसियाछाना पंचायत घर पांडेतोली में दिनांक 11 जनवरी से प्रारम्भ किया गया।प्रशिक्षण का दिनांक 13 जनवरी को समापन किया गया।ग्रामीण समाज कल्याण समिति (ग्रास) के मास्टर ट्रेनरों गोपाल सिंह चौहान,भूपेन्द्र सिंह चैहान,दीपा सिराड़ी,हरीश चन्द्र पाठक ने कार्यक्रम में सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण एवं 9 थीमों की विस्तृत जानकारी दी।थीम में गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका गांव,स्वस्थ गांव, बाल हितैशी गांव,जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ और हरा-भरा गांव,आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे युक्त गांव,सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव,सुशासन युक्त गांव और महिला हितैशी गांव विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम में 9 थीम के आधार पर जीपीडीपी का निर्माण एवं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, आदर्श ग्राम पंचायत,ग्राम सभा स्याल्दे विकासखण्ड की जीपीडीपी का विडियो द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिमखल्या,कुमौली,अलई,खासतिलाडी,बमनतिलाडी,सूपई, छानी,चनोली,जोग्यूडा के ग्राम प्रधान, वार्ड मेम्बर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पशुपालन,ग्राम पंचायत अधिकारी एवं रेखीय विभागो के कर्मचारियों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सतत विकास लक्ष्यों की विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।संस्था के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्रीमती भावना मलड़ा ने प्रशिक्षण की सफलता के लिए ग्राम प्रधानों एवं रेखीय विभागो को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम के समापन पर ग्राम प्रधान श्रीमती दीपा बिष्ट चनोली,श्रीमती बबली जडौत सूपई,किरन देवी शील,जगदीश राम खासतिलाडी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ती महादेवी सुपयाल,श्रीमती मीना देवी, जोग्यूडा वार्ड सदस्य,आशा कार्यकर्ती रमा देवी सूपई,नीमा जोशी कुमौली ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *