अल्मोड़ा-जिला व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है।नगर व्यापार मंडल के होने वाले चुनावों को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है।व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह लगातार प्रत्येक व्यापारी तक पहुंच रहे हैं।आज शनिवार को जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा नगर के चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान धार की तुनी और बाजार में चलाया गया।आज भी 100 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता अभियान में जोड़ा गया है।अभी तक 2100 से ज्यादा व्यापारियों को सदस्यता अभियान में जोड़ा जा चुका है।आज के सदस्यता अभियान में जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह,महामंत्री भैरव गोस्वामी,निवर्तमान सचिव मयंक बिष्ट,शहजाद कश्मीरी,सुनील कर्नाटक,मनोज वर्मा कांची,पूर्व उपसचिव वकुल साह,निर्वतमान सभासद अमित साह मोनू,नीरज बोरा, पवन साह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *