अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल/ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 9/01/2024 को टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर सघन चेंकिग व छापामारी की गई,इस दौरान खैरदा से शैलागांव की तरफ जाने वाले कच्चे सड़क मार्ग पर अभियुक्त गौरव सिंह बिष्ट के कब्जे से 12 बोतल व 36 पव्वे गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।गिरफ्तार अभियुक्त गौरव सिंह बिष्ट उम्र 24 वर्ष पुत्र भुवन सिहं बिष्ट निवासी खेरदा लमगड़ा अल्मोड़ा है। बरामदगी में 12 बोतल व 36 पव्वे गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद हुई हैं।पुलिस टीम में हे0कानि0 दीपक सिंह मेहरा थाना लमगड़ा,कानि केशव भौत थाना लमगड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *