जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने बुद्ववार को जागेश्वर विधानसभा में लमगडा मंडल के
बडयूणा,मेलखोल,छतौला,रडांऊ,शहरफाटक ,गौलीमहर आदि गांवों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण कर स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं के सुख दुख में भागीदारी कर जनसंपर्क किया।श्री पाण्डेय ने वडयूडा,मेलखोल,छतौला आदि गांवों में ग्रामीण जनों के साथ बैठक कर उनको केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लागू योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।उन्होंने क्षेत्रीय जनता की समस्यायें भी जानी व उनके निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर अतिशीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।इस अवसर पर सरकार की नीतियों व ईमानदारी से,गरीब जनता के लिये जनहितकारी योजनाएं लागू करने व जनकल्याणकारी योजनाओं से खुश होकर दूसरी विचारधारा से जुडे लोगों ने भाजपा के प्रति आस्था व्यक्त की।भ्रमण कार्यक्रम में उनके साथ लमगड़ा ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश कपकोटी,हयात धौनी,संजय कनवाल,सुनील पान्डे,प्रकाश राम,किशन राम,दीपक पान्डे,नवीन पान्डे,जगदीश बगडवाल,कृष्णा पान्डे,हरीश पान्डे,दीपक कपकोटी सहित स्थानीय कार्यकर्ता शामिल रहे।
