जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के ब्लाक लमगड़ा ग्रामसभा भांगादेवली में ग्रामीणों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जागेश्वर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।बैठक का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व प्रधान भांगादेवली शिवराम आर्या द्वारा किया गया।इस अवसर पर ग्रामीणों ने श्री कुंजवाल को अनेकों समस्याओं से अवगत कराया।इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई पर गहन चिन्ता व्यक्त की गयी।वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में रोजगार पूरी तरह से ठप्प पड़ चुके हैं तथा महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है।बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांंग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर श्री कुंजवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सरकारों को बनाने का काम करती है।इसलिए सरकारों ने भी सत्ता में आकर जनता की पीड़ा को समझते हुए योजनाओं को लागू करना चाहिए।और हमेशा गरीब और गरीबों से जुड़ी योजनाओं को बढ़ाना चाहिए ना कि उनमें कटौती करनी चाहिए।श्री कुंजवाल ने कहा कि जिस तरीके से भाजपा सरकार गरीबों की जनकल्याणकारी योजनाओं को लगातार काटने का काम कर रही है और इस सरकार में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है स्पष्ट होता है कि यह सरकार पूरी तरह से विफल है।श्री कुंजवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा दिया गया बजट केवल पूंजीपतियों को आगे बढा़ने वाला बजट है।इस बजट में गरीबों और बेरोजगारों के लिए कुछ भी नही है और ना ही महंगाई कम करने के लिए कोई कदम उठाए गये हैं।इस अवसर पर अनेकों लोगों ने भाजपा छोड़कर कांंग्रेस का दामन थामा जिनका कुंजवाल ने माला पहनाकर कांंग्रेस पार्टी में स्वागत किया।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सिंह सतवाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष ललित मेर,विनीत बोरा,नवीन कोहली,रमेश मेलकानी, रमेश शर्मा,रमेश बिष्ट,ललित सतवाल, कमल बिष्ट, राधाकृष्ण, जगदीश गोस्वामी, धनसिंह फर्तयाल,दीप फर्तयाल, हेमा रावत,प्रताप राम,नरेन्द्र प्रसाद,त्रिलोक सिंह,जगदीश सनवाल, कुन्दन अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य निर्मला आर्या,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्दी आर्या,गंगाराम, चन्दन बोरा,जगदीश आर्या,सुन्दर फर्तयाल, जीवन चन्द्र आर्या,अमरसिंह, कुंवर सिंह मेर,ग्राम प्रधान भांगादेवली रेखादेवी,त्रिलोक सिंह,चन्दन सिंह देवलिया, जगदीश चन्द्र, वेद प्रसाद,पूर्व प्रधान चन्दन सिंह,जीवन सिंह,दयानन्द, पुरूषोत्तम दुर्गापाल,चनरराम, खष्ठीराम, हरीश चन्द्र, राजेन्द्र सिंह,वीरेन्द्र नयाल,रमेश बोरा,बालम राणा आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर तारासिंह,बालीराम,दीवानसिंह,मिन्टू सिंह,दीपक सिंह,पीताम्बर, डूंगर देव,दीप चन्द्र, हरीश चन्द्र, नन्दाबल्लभ, खीमानंद, हरीश चन्द्र सनवाल, खीमानंद, नरेश चन्द्र, कैलाश चन्द्र, हिमांशु दुर्गापाल,प्रकाश चन्द्र, बंशीधर, हरीश सिंह,गोपाल सिंह,रेनू देवी,पंकज दुर्गापाल, नवीन चन्द्र, सुन्दर सिंह,चन्दन सिंह,खीमसिंह, जीवनसिंह,गिरीश चन्द्र, जीवन सिंह,गोपालदत्त,रामसिंह आदि ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।