अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा के द्वारा आज स्वप्रयासों से मानवीय संवेदना की एक मिसाल पेश की गयी।उनके द्वारा सराहनीय पहल करते हुए अस्सी वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे बुजुर्गों को जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, गर्म रजाईयों का वितरण किया गया।आज 5 जनवरी को पुष्कर सिंह भैंसोड़ा के द्वारा ग्राम पंचायत चमतोला में 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को इस ठंड के मौसम में राहत मिल सके इस उद्देश्य से 25 बुजुर्गों को रजाई व तकिया का वितरण किया गया।जिसमें नवीन चन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व भोला दत्त पाण्डेय दुगालखोला माल गांव का भी सहयोग रहा।रजाई वितरण कार्यक्रम में प्रधान पति चन्द्र सिंह भैसोड़ा ऊर्फ राजू, प्रकाश सिंह भैसोड़ा, हरक सिंह भैसोड़ा,भुवन सिंह सांगा,डूपाल सिंह भैसोड़ा आदि शामिल रहे। पुष्कर सिंह भैंसोड़ा ने सभी सम्पन्न व्यक्तियों से निवेदन किया है कि अपने गांव क्षेत्र में सभी का सहयोग करें ताकि भारत वर्ष में समानता बन सकें।







