अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 29.01.2021 को पुलिस कार्यालय सभागार में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ मिलकर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा वीर सिंह एवं पदोनन्ति प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार परिहार के स्थानानतरण पर भावभिनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।वीर सिंह के जनपद उधमसिंहनगर ( कार्यकाल अल्मोड़ा – 02वर्ष 06 माह ) तथा पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार परिहार का जनपद चम्पावत स्थानान्तरण (कार्यकाल अल्मोड़ा- 02 वर्ष) होने पर वक्ताओं द्वारा उनके जनपद अल्मोड़ा में कर्तव्यनिष्ठता, सहज एवं सरल व्यवहार,धैर्य के साथ कार्य करने के अनुभवों का बखान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।कार्यक्रम का संचालन उ०नि० नीरज भाकुनी द्वारा किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा स्थानान्तरण पर जा रहे दोनों पुलिस उपाधीक्षकों को शुभकामनाएं,स्वस्थ्य जीवन की एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई समारोह का समापन किया गया।इस अवसर पर नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक मातवर सिंह रावत,निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना कमल पाठक,प्रभारी एसओजी भूपेन्द्र बृजवाल,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा हरेन्द्र चौधरी,निरीक्षक यातायात गणेश हरड़िया,प्रभारी डीसीआरबी नासिर हुसैन,निरीक्षक अरुण कुमार, प्रधानलिपिक श्रीमती पुष्पा भट्ट, आशुलिपिक महेश सिंह,उ०नि० दामोदर कापड़ी,उ०नि०दरबान सिंह, उ०नि० दीपा बिष्ट,प्रहलाद राम, आंकिक दीपक कुमार सहित आदि अधि०/कर्मचारी उपस्थित रहे।